फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Villagers were given information about the digital services of the postal department

Una News: ग्रामीणों को दी डाक विभाग की डिजिटल सेवाओं की जानकारी

Fri, 04 Jul 2025 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers were given information about the digital services of the postal department
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स, मोबाइल बैंकिंग के बारे में बताया
विज्ञापन

विभाग ने अरलू गांव में लगाया डिजिटल साक्षरता कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। डाक विभाग की ओर से उपमंडल बंगाणा के अरलू गांव में वीरवार को एक दिवसीय डिजिटल साक्षरता शिविर लगाया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को डाक विभाग की डिजिटल सेवाओं से अवगत करवाना और तकनीकी रूप से उन्हें सशक्त बनाना रहा। शिविर के दौरान इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, मोबाइल बैंकिंग, आधार लिंकिंग, डिजिटल लेन-देन, सुकन्या समृद्धि योजना, पीपीएफ आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि अब अधिकांश डाक सेवाएं डिजिटल हो चुकी हैं। लोग अपने मोबाइल फोन के माध्यम से घर बैठे इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, विशेषकर महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने डाक विभाग की इस पहल की प्रशंसा करते हुए आग्रह किया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम अन्य गांवों में आयोजित किए जाएं। डाक विभाग की ओर से बीपीओ सुनीता, शिखा और जितेंद्र ने ग्रामीणों को डिजिटल इंडिया अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आगे भी विभाग की ओर से इस तरह के जागरुकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed