फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Villagers troubled by unannounced power cuts, public representatives raised questions

Una News: बिजली के अघोषित कटों से ग्रामीण परेशान, जनप्रतिनिधियों ने उठाए सवाल

Fri, 03 Jan 2025 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by unannounced power cuts, public representatives raised questions
घनारी (ऊना)। ग्राम पंचायत दियोली समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली के अघोषित कटों से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। दुकानदारों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। ग्राम पंचायत दियोली के प्रधान पूर्ण सिंह और पूर्व प्रधान राजेश जसवाल निक्कू ने शुक्रवार को पूरे दिन की बिजली कटौती पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की है कि बिजली कटौती के बारे में समय से सूचना दी जाए ताकि वे वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें। लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को सुबह से शाम पांच बजे तक बिना किसी सूचना के बिजली काट दी गई। सवाल उठाया कि जब विभाग को सोमवार को नियमित बिजली कटौती करनी ही थी, तो क्या ट्रांसफार्मर लगाने का काम उसी दिन नहीं किया जा सकता था। दूसरी ओर विभाग के एसडीओ गगरेट अभिलाष कुमार ने बताया कि अंबोटा पंचायत में ट्रांसफार्मर स्थापित करने के कारण शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रही। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में इस प्रकार की अघोषित कटौती से बचने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed