फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Villagers furious for the second day after cutting toll slip, four hours road jam

टोल पर्ची काटने पर दूसरे दिन भी भड़के ग्रामीण, चार घंटे सड़क जाम

Fri, 23 Jul 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers furious for the second day after cutting toll slip, four hours road jam
बाथडी में ग्रामीण टोल पर्ची को लेकर प्रदर्शन करते हुए - फोटो : Una
टाहलीवाल (ऊना)। हिमाचल-पंजाब सीमा पर स्थित बाथड़ी में टोल बैरियर पर भंगला के ग्रामीणों की पर्ची काटने को लेकर विवाद दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने टोल पर्ची काटने से विरोध में करीब चार घंटे सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने टोल बैरियर के संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या का हल करवा उन्हें शांत करवाया।
विज्ञापन

बाथड़ी में लगे टोल बैरियर पर भंगला क्षेत्र के लोगों की पर्ची काटने का विवाद दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे से ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह टोल कुछ वर्ष पहले बाथू में था। इसे धीरे-धीरे बाथड़ी में शिफ्ट कर दिया गया। पिछले 15 साल से बाथड़ी में कभी भंगला और मैहतपुर की गाड़ियों की पर्ची नहीं काटी जाती थी। कुछ दिनों से इस बैरियर पर भंगला और साथ लगते क्षेत्र के लोगों की टोल पर्ची जबरदस्ती काटी जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है की उन्हें हर प्रकार की चीज खरीदने के लिए बाथड़ी आना पड़ता है। उनके लिए रोज-रोज पर्ची कटवाना मुश्किल है। प्रधान बलबीर सिंह, हरि सिंह और जयपाल ने बताया की उनके खेत भी बाथड़ी में हैं। उन्हें हर सामान के लिए बाथड़ी आना पड़ता है। यहां तक की उनके गांव में कोई अस्पताल भी नहीं है। उन्हें दवाई के लिए भी बाथड़ी ही आना पड़ता है। ऐसे में उन्हें हर रोज पर्ची को लेकर काफी दिक्कत हो रही है। जाम लगने की सूचना मिलने के बाद एसएचओ हरोली मनोज कौंडल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब चार घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सहमति बनी कि टोल बैरियर पर ग्रामीण क्षेत्र के छोटे वाहनों के आने-जाने पर पर्ची नहीं काटी जाएगी। इस मामले को लेकर टोल नाके के इंचार्ज रबिंद्र सिंह ने बताया कि टोल में छूट को लेकर कोई प्रावधान नहीं है। इसके बावजूद ग्रामीणों को छूट देने पर सहमति बनी है। इस मौके पर भंगला और मैहतपुर निवासियों में पूर्व प्रधान बलवीर सिंह, मास्टर हरी सिंह, जयपाल, सोहन लाल, निक्कू, मंगू, काला, गुरपाल सिंह, शिंदा, दिलावर, जागीर सिंह, बिल्ला, इंदरजीत, सुरेंद्र, रिंकू, शोत्ता, केशी, लवली, शम्मी, जोगा, मक्खन, सतनाम, अशोक कुमार, जसबीर सिंह और जस्सू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed