{"_id":"6979ef208917737b720e090e","slug":"villagers-face-difficulties-due-to-mud-on-the-road-leading-to-talpa-mohalla-una-news-c-93-1-una1002-179702-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तल्पा मोहल्ला जाने वाली सड़क पर कीचड़ से मुश्किल में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तल्पा मोहल्ला जाने वाली सड़क पर कीचड़ से मुश्किल में ग्रामीण
विज्ञापन
राहगीरों और वाहन चालकों को पेश आ रहीं दिक्कतें
सड़क पर कीचड़ से बार-बार फिसल रहे वाहन
ग्रामीण बोले, पिछली बरसात में ही सड़क को हुआ भारी नुकसान
जहां-जहां तारकोल बिछा था, वह भी पूरी तरह उखड़ चुका
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। चिंतपूर्णी क्षेत्र की ग्राम पंचायत डुहल भटवाला के तल्पा मोहल्ला जाने वाली सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है। हालिया बारिश के बाद सड़क की स्थिति और भी खस्ता हो गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कीचड़ और फिसलन के कारण वाहन अक्सर फिसल रहे हैं और स्कूली बच्चों को विद्यालय आने-जाने में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बच्चों के जूते और कपड़े कीचड़ से गंदे हो रहे हैं और गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछली बारिश में ही इस सड़क को भारी नुकसान हुआ था। जहां-जहां तारकोल बिछा था, वह भी उखड़ चुका है और इसके बावजूद विभाग की ओर से अब तक सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। सुनील कुमार, राम कुमार, संजीव कुमार, पूर्ण चंद, संध्या देवी, शीतला कुमारी, सुमन और सीमा कुमारी सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से नाराजगी जताते हुए कहा कि सड़क लंबे समय से खराब पड़ी है, लेकिन न तो सरकार और न ही विभागीय अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया है। इस उदासीनता के कारण आम जनता को रोजमर्रा की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि सड़क को बरसात में नुकसान हुआ था और विभाग ने इस संबंध में रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। उनका कहना था कि बजट की उपलब्धता के बाद ही सड़क की मरम्मत का कार्य संभव हो पाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क की मरम्मत करने की अपील की है, ताकि क्षेत्रवासियों, विशेषकर स्कूली बच्चों, को राहत मिल सके।