फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Views shared on cyber security and risks in India

Una News: भारत में साइबर सुरक्षा और जोखिम पर साझा किए विचार

Fri, 28 Mar 2025 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Views shared on cyber security and risks in India
ट्रिपल आईटी में साइबर सुरक्षा और भारत में इसका भविष्य“ पर विशेषज्ञ वार्ता और संवाद सत्र में शाम
ट्रिपल आईटी में साइबर सुरक्षा उपायों पर विशेषज्ञों ने रखी राय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ऊना में साइबर सुरक्षा और भारत में इसका भविष्य विषय पर वीरवार को एक विशेषज्ञ वार्ता और संवाद सत्र आयोजित हुआ। इसमें उन्नत साइबर सुरक्षा उपायों, हाल ही में हुई सुरक्षा घटनाओं और महत्वपूर्ण संरचनाओं (क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर) पर उभरते खतरों पर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम में संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं और साइबर सुरक्षा अनुसंधान से जुड़े छात्रों ने भाग लिया। इस सत्र का नेतृत्व आईआईटी कानपुर के प्रो. संदीप शुक्ला ने किया,जो साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ हैं। प्रो. शुक्ला राष्ट्रीय विषय केंद्र (सी थ्री आई सेंटर) और सी थ्री आई हब के संस्थापक हैं, जो साइबर सुरक्षा और महत्वपूर्ण संरचनाओं की सुरक्षा पर कार्य करता है। उनका शोध ब्लॉकचेन तकनीक, हार्डवेयर और नेटवर्क सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित साइबर रक्षा प्रणाली और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा जैसे विषयों पर केंद्रित है। ट्रिपल आईटी ऊना के निदेशक प्रो. मनीष गौड़ ने साइबर सुरक्षा के बढ़ते महत्व और इस क्षेत्र में आवश्यक कौशल पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान भारत में साइबर सुरक्षा के भविष्य, जोखिम आकलन उपकरणों (रिस्क असेसमेंट टूल्स) और उद्योग तथा शिक्षा जगत के सहयोग पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने भारत की साइबर सुरक्षा को सशक्त बनाने, सामाजिक इंजीनियरिंग से निपटने और अगली पीढ़ी की सुरक्षा तकनीकों को विकसित करने के लिए अंतर-विषयक (इंटर डिसिप्लिनरी) अनुसंधान और राष्ट्रीय स्तर की रणनीतियों की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed