{"_id":"6294f49524fba35a346d39e2","slug":"vehicular-movement-changed-on-una-santoshgarh-route-una-news-sml41055375","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना-संतोषगढ़ रूट पर वाहनों की आवाजाही डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना-संतोषगढ़ रूट पर वाहनों की आवाजाही डायवर्ट
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय के समीप नाले के निर्माण के कारण बंद किया गया ऊना-संतोषगढ़ मार्ग। संवाद
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉप बॉक्स
ऊना-संतोषगढ़ रूट पर वाहनों की आवाजाही परिवर्तित
रूट डायवर्ट होने के पहले दिन कई वाहन चालकों को हुई परेशानी
चंद्रलोक, किला बाबा बेदी साहिब गेट होते हुए बस स्टैंड पहुंचीं बसें
केवल दोपहिया वाहन चालकों को ही मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना से संतोषगढ़ सड़क मार्ग का रूट सोमवार से 21 दिन के लिए परिवर्तित कर दिया गया है। सभी वाहन रामपुर-चंद्रलोक कालोनी-किला बाबा बेदी साहिब गेट से होते हुए शहर में दाखिल हुए और इसी रूट से होते हुए शहर से निकलकर ऊना-संतोषगढ़ मार्ग पर पहुंचे।
इसमें सबसे अधिक परेशानी बसों, ट्रक और कार चालकों को हुई। सड़क तंग होने के कारण कई जगह जाम लगने जैसी स्थिति भी पैदा हुई। हालांकि दोपहिया वाहनों को छूट होने से राहत मिली। जानकारी के अनुसार जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर ऊना-संतोषगढ़ सड़क मार्ग के किनारे नाले के निर्माण को लेकर यहां वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया। नाले का निर्माण कार्य 21 दिन तक चलेगा। इस दौरान जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर का रूट बंद रहेगा।
यहां से गुजरने वाले चौपहिया वाहनों को रामपुर से चंद्रलोक कालोनी होते हुए किला बाबा बेदी साहिब गेट के पास वाले सड़क मार्ग से शहर में दाखिल करवाया गया। सड़क मार्ग तंग होने से कई वाहन चालकों को परेशानी भी हुई। सुबह 10:00 बजे के आसपास और शाम 5:00 बजे के करीब वाहन चालकों को इस रूट से अपने गंतव्य तक पहुंचने में खासी परेशानी हुई। ऊना से संतोषगढ़ सड़क मार्ग पर केवल दोपहिया वाहनों को उपायुक्त कार्यालय से होते हुए शहर में आने और जाने की अनुमति रही।
विज्ञापन
इससे दोपहिया वाहन चालकों को जाम जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि रामपुर में चौपहिया वाहनों के दूसरे रूट में दाखिल होने के चलते थोड़ी परेशानी जरूर हुई। उधर, उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक ऊना से संतोषगढ़ सड़क मार्ग को परिवर्तित किया गया है। कहा कि नाले के निर्माण के बाद 20 जून तक सड़क मार्ग को दोबारा सुचारू कर दिया जाएगा।