फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vehicles will be able to pass through the Malahat railway underpass from the new year.

Una News: नए साल से मलाहत रेलवे अंडरपास से गुजर सकेंगे वाहन

Tue, 30 Sep 2025 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 30 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will be able to pass through the Malahat railway underpass from the new year.
ऊना। मलाहत समेत अन्य आसपास के लोगों को रेलवे अंडरपास से गुजरने में 31 दिसंबर तक इंतजार करना पड़ेगा। जनवरी से वाहन रेलवे अंडरपास से गुजार सकेंगे। सोमवार को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अभिषेक जैन ने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र के मलाहत में लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। 31 दिसंबर, 2025 तक रेलवे अंडरपास कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। इस अंडरपास के बन जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुगम होगा तथा पीरनिगाह जैसे धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं सहित आमजन को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के चलते लोगों को लंबे समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है जिससे आपातकालीन सेवाओं को भी बाधा पहुंचती है। अंडरपास बनने से यह समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान अभिषेक जैन ने ऊना में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता तथा तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर विजय चौधरी, अधीक्षण अभियंता हर्ष पुरी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुलदीप कुमार व राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिशासी अभियंता सतपाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन







शहर के मलाहत में रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य मंगलवार को रेलवे ने फिर शुरू कर दिया है। बरसात के चलते निर्माण कार्य बंद था। अंडरपास बनने का सबसे ज्यादा फायदा राष्ट्रीय राजमार्ग से उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह जाने वालों, पीजीआई सेटेलाइट सेंटर और मलाहत के आसपास की पंचायतों के हजारों लोगों को होगा। वर्तमान में रेलवे अंडरपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से लोगों को दस किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed