फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vedas are the eternal guide of humanity and the light of life: Namit Sharma

वेद मानवता का शाश्वत मार्गदर्शन और जीवन का प्रकाश : नमित शर्मा

Tue, 26 Aug 2025 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 26 Aug 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Vedas are the eternal guide of humanity and the light of life: Namit Sharma
डीएवी स्कूल अंबोटा में मनाया श्रावणी उपाक्रम पर्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। डीएवी पब्लिक स्कूल अंबोटा में श्रावणी उपाकर्म पर्व एवं चतुर्वेद शतकम् पारायण यज्ञ का तीसरा दिन आध्यात्मिक ऊर्जाओं और वैदिक अनुष्ठानों की पवित्रता से सरोवर रहा। यज्ञ में सोमवार को यजुर्वेद के अगले 50 मंत्रों की आहुतियां विद्यालय के प्रधानाचार्य नमित शर्मा और शिक्षकों की ओर से समर्पित की गईं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और एआरओ नमित शर्मा ने कहा कि वेद ईश्वरीय वाणी है। वेद कोई मानव-निर्मित ग्रंथ नहीं, बल्कि ईश्वर की ओर से प्रकट शाश्वत ज्ञान है। कहा कि वेदों में जीवन, धर्म, विज्ञान, चिकित्सा, योग, दर्शन, समाज व्यवस्था, आध्यात्म आदि सभी का मूलभूत ज्ञान निहित है। इनसे हमें जीवन जीने की कला, अनुशासन, त्याग और सहयोग का संदेश मिलता है। वेद प्रत्येक मनुष्य को ये शिक्षा देते हैं कि वह स्वयं के उत्थान के साथ समाज और राष्ट्र के कल्याण में भी योगदान दे। कहा कि श्रावणी पर्व का विशेष महत्व है क्योंकि यह हमें अपने मूल संस्कारों की ओर लौटने और आत्मशुद्धि के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सत्य, सेवा और सदाचार को अपनाने का संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed