फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vansh Thakur won the gold medal in the 100m race

Una News: वंश ठाकुर ने 100 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

Wed, 24 Dec 2025 04:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
Vansh Thakur won the gold medal in the 100m race
जोल (ऊना)। डिग्री कॉलेज ऊना में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में तलमेहड़ा के गांव वहीं के छात्र वंश ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज सहित क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। वंश ठाकुर ने अपनी तेज रफ्तार, मजबूत आत्मविश्वास और अनुशासित अभ्यास के दम पर सभी को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं कॉलेज प्रशासन ने वंश ठाकुर को स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वंश की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है और इससे खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा। वंश ठाकुर ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षक और कॉलेज के खेल शिक्षक को दिया। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed