{"_id":"684c15a710d15307120804bf","slug":"vansh-and-ekamjeets-model-selected-for-national-competition-una-news-c-93-1-ssml1048-156276-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वंश और एकमजीत का मॉडल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वंश और एकमजीत का मॉडल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
विज्ञापन
राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक प्रतियोगिता के विजेता ऊना जिला के विद्यार्थी। स्रोत शिक्षा विभाग
राज्य स्तर पर छाया वंश का सेफ वुड कटर और एकमजीत का बहु उपयोगी ओवन मॉडल
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित पांच बच्चों में ऊना के दो विद्यार्थी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी के विद्यार्थी वंश ठाकुर और रॉकफोर्ड डे बोर्डिंग पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी एकमजीत सुरेयाल का मॉडल 12वीं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। वंश ने सेफ वुड कटर और छात्रा एकमजीत ने बहु उपयोगी ओवन का मल्टी यूटेलिटी ओवर विद एसी का मॉडल प्रस्तुत किया। इसे राज्य स्तर पर खूब पसंद किया। अब दोनों विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। 12 जून को शूलिनी यूनिवर्सिटी सोलन में राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक प्रदर्शनी आयोजित हुई। इसमें प्रदेश वर्ष से 38 विद्यार्थियों ने अपने मॉडल पर प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में प्रदेश के 38 विद्यार्थियों में से पांच का चयन 12वीं राष्ट्रीय इंस्पायर माणक प्रतियोगिता के लिए हुआ। घनारी स्कूल के बंश ठाकुर तथा रॉकफोर्ड डे बोर्डिंग स्कूल की छात्रा एकमजीत का नाम भी चयनित बच्चों में शामिल है। प्रतियोगिता को जीतकर दोनों विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता, स्कूल, अध्यापकों के साथ जिला ऊना का नाम भी रोशन किया। वंश ठाकुर ने एक ऐसी आरा मशीन का मॉडल प्रस्तुत किया, जिससे लकड़ी काटते समय हाथ नहीं कटेगा। जैसे ही हाथ आरे के पास आता है तो आरा अपने आप पीछे हट जाता है क्योंकि उसमें विशेष सेंसर लगे हैं।
वहीं, एकमजीत ने ऐसा ओवन बनाया जो भोजन पकाने के साथ कपड़ों को सुखाने का काम भी करता है। राष्ट्रीय स्तर पर इंस्पायर मानक प्रतियोगिता के लिए चयनित बच्चों को स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने स्मृति चिह्न और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में जिला नोडल अधिकारी इंस्पायर पुष्पा रानी विशेष तौर पर बच्चों के साथ रही। पुष्पा रानी ने कहा कि बच्चों की उपलब्धि का श्रेय उनके अभिभावकों और स्कूल अध्यापकों को जाता है। उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा अनिल कुमार ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित बच्चों तथा उनके माता-पिता और अध्यापकों को इस उपलब्धि के बधाई।