{"_id":"6a217f9cfe3f84c5d40806f3","slug":"vande-bharat-train-arrived-two-hours-late-at-una-railway-station-una-news-c-93-1-una1025-194000-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना रेलवे स्टेशन पर दो घंटे देरी से पहुंची वंदे भारत ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना रेलवे स्टेशन पर दो घंटे देरी से पहुंची वंदे भारत ट्रेन
Fri, 05 Jun 2026 07:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 05 Jun 2026 07:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। पटरियों की मरम्मत के चलते वीरवार को भी दो ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के लगातार देरी से पहुंचने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को वंदे भारत ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे देरी से पहुंची। वंदे भारत का ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 10:34 बजे का है लेकिन देरी के चलते वंदे भारत दोपहर 12:58 बजे पर ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली जाते समय यह ट्रेन करीब पौने दो घंटे देरी से ऊना पहुंची है। दूसरी ओर गांधीनगर कैपिटल ट्रेन भी वीरवार को देरी से पहुंची। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटा देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची है।
बता दें कि रेलवे की ओर से शाहबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशनों के बीच लूप लाइनों के विस्तार और नए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) सिस्टम को चालू करने के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते हिमाचल एक्सप्रेस सहित अन्य दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
रेलवे विभाग के अनुसार हिमाचल एक्सप्रेस को चार जून तक रद्द किया गया है। वहीं रायपुर हरियाणा से अंब अंदौरा तक चलने वाली ट्रेन भी पांच जून तक नहीं चलेगी। रेलवे विभाग पहले ही डेमू ट्रेन को दस जून तक रद्द कर चुका है। लगातार ट्रेनों के रद्द होने से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ तो कम दिख रही है, लेकिन लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई यात्रियों को मजबूरन बसों और निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनका सफर महंगा पड़ रहा है।