फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vande Bharat reached Una station late by one and a half hour, passengers worried

Una News: वंदे भारत डेढ़ घंटा देरी से पहुंची ऊना स्टेशन, यात्री परेशान

Thu, 26 Dec 2024 07:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat reached Una station late by one and a half hour, passengers worried
पैसेंजर रेलगाड़ी भी पौने दो घंटे लेट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में वीरवार को ट्रेनों की आवाजाही देरी से हुई। इससे यात्रियों को आवाजाही करने में परेशानी हुई। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से अंब अंदौरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा देरी से ऊना स्टेशन पहुंची। ट्रेन का ऊना पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10:32 का है। वीरवार को यह दोपहर 12:11 बजे पहुंची। वहीं, हरिद्वार से ऊना हिमाचल के बीच चलने वाली पैसेंजर रेलगाड़ी जो हरिद्वार से तड़के साढ़े चार बजे रवाना होती है, वाया सरहिंद जंक्शन होते हुए ऊना हिमाचल दोपहर साढ़े बारह बजे पहुंचती हैं। यह ट्रेन पौने दो घंटे देरी से दोपहर सवा दो बजे पहुंची। इसके अलावा अंबाला छावनी जंक्शन से अंब अंदौरा के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन अंबाला छावनी से बीस मिनट देरी से चली और सवा एक घंटे देरी से ऊना पहुंची। इसका अंबाला छावनी से चलने का निर्धारित शेड्यूल सुबह 07:40 बजे हैं। लेकिन, ट्रेन सुबह आठ बजे अंब अंदौरा के लिए रवाना हुई और ऊना दोपहर 12:30 की जगह 02:03 बजे पहुंची। ऊना रेलवे स्टेशन के सहायक अधीक्षक राजवीर रंजन ने बताया कि जिले में किसी प्रकार की तकनीकी दिक्कत नहीं थी। ट्रेनें दिल्ली व अन्य रेलवे स्टेशनों से देरी से रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed