फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vaidehi Sharma first in debate

Una News: वाद-विवाद में वैदेही शर्मा प्रथम

Sat, 13 Sep 2025 07:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Vaidehi Sharma first in debate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में शनिवार से दो दिवसीय कार्यक्रम प्रतिभा खोज दर्पण 2025 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक प्रो. अनु लखनपाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंच संचालन वैदेही शर्मा और तनु ठाकुर ने किया। पहले दिन वाद-विवाद, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। वाद-विवाद में वैदेही शर्मा प्रथम, तनु ठाकुर द्वितीय और दीक्षा शर्मा तृतीय रही। भाषण में किरण कनेत प्रथम, रिया शर्मा द्वितीय और कल्पना तृतीय स्थान पर रहीं। प्राचार्य ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई प्रतिभा होती है, जिसे मंच की आवश्यकता होती है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय की उप-प्राचार्य रेखा शर्मा, अन्य संकाय सदस्य और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed