{"_id":"6136570e8ebc3eb72e5e37ba","slug":"vaccine-dialogue-program-broadcast-on-led-at-10-places-una-news-sml3829483117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी से 10 स्थानों पर प्रसारित हुआ वैक्सीन संवाद कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलईडी से 10 स्थानों पर प्रसारित हुआ वैक्सीन संवाद कार्यक्रम
विज्ञापन
ऊना में प्रधानमंत्री नरेंद्र का कोरोना वॉरियर्स व लाभर्थियों के साथ वैक्सीन संवाद कार्यक्रम मे?
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैक्सीन संवाद कार्यक्रम का जिले के 10 स्थानों पर एलईडी से सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसे लेकर जिले में उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए लोगों की भीड़ जुटी।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऊना विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद हाल, एमसी हाल मैहतपुर, चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के बीडीसी हाल अंब, आंबेडकर भवन अंब, हरोली विस क्षेत्र में मिनी सचिवालय हरोली व सामान्य सुविधा केंद्र बाथू, गगरेट विस क्षेत्र के उम्मेद पैलेस कलोह, प्रिंस होटल दौलतपुर चौक, कुटलैहड़ विस क्षेत्र के आंबेडकर भवन थानाकलां तथा शिव मंदिर बसाल में लगाई एलईडी से किया गया।
जिला परिषद हाल ऊना में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, हरोली मिनी सचिवालय में एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, गगरेट से विधायक राजेश ठाकुर ने उम्मेद पैलेस कलोह, चिंतपूर्णी से विधायक बलबीर सिंह से बीडीसी हॉल अंब में एलईडी स्थापित की गई।
विज्ञापन
सत्ती ने कहा कि हिमाचल कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। हम सबके लिए यह गर्व का विषय है। इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और सहयोग करने वाले सभी विभागों को बधाई है। उन्होंने दिन-रात मेहनत कर यह कामयाबी हासिल की है। सत्ती ने कहा कि हम सबके लिए गौरव का विषय है कि इस उपलब्धि पर आशीर्वाद देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें समय दिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें पीएम का आशीर्वाद मिला है।

ऊना में प्रधानमंत्री नरेंद्र का कोरोना वॉरियर्स व लाभर्थियों के साथ वैक्सीन संवाद कार्यक्रम मे?- फोटो : Una

पीएम वैक्सीन संवाद कार्यक्रम में जिला ऊना बंद रही मिनी सचिवालय एलइडी- फोटो : Una