{"_id":"63bb1b6b0446e463c776d81f","slug":"utkarsh-dairy-center-to-be-built-in-basal-danish-team-will-conduct-survey-today-una-news-sml4332992192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बसाल में बनेगा उत्कर्ष डेयरी केंद्र, डेनमार्क की टीम आज करेगी सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बसाल में बनेगा उत्कर्ष डेयरी केंद्र, डेनमार्क की टीम आज करेगी सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। मुख्यालय के नजदीकी बसाल में प्रस्तावित उत्कर्ष डेयरी केंद्र के निर्माण को कवायद तेज हो गई है। सोमवार को बसाल में डेनमार्क की टीम सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी डेयरी फार्मिंग का सर्वे करने पहुंच रही है। इसके बाद इसका निर्माण शुरू होगा। इसके बनने के बाद डेयरी फार्मिंग से जुड़े पशु पालकों को बड़ा लाभ मिलेगा। वहीं जिला में डेयरी फार्मिंग क्षेत्र में भी नये आयाम स्थापित होंगे।
सोमवार को डेनमार्क से डेयरी फार्मिंग से जुड़े विशेषज्ञ परामर्शदाताओं के पहुंचने के संबंध में पशु पालन विभाग के अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। डेनमार्क की टीम में परामर्शदाता हेल्ग क्रोमैन सहित अन्य विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। जबकि उनके साथ विभागीय स्तर पर शिमला के अधिकारी व जिला पशु पालन विभाग की टीम भी मौजूद रहेगी। टीम के सदस्य सोमवार और मंगलवार को यहीं रहेंगे। बसाल में प्रस्तावित उत्कर्ष डेयरी केंद्र के निर्माण के लिए करीब 44 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह धनराशि पशु पालन विभाग के पास पहुंच भी चुकी है। इसे अब आगामी दिन में निर्माण पर खर्च किया जाएगा। बड़ी योजना का विस्तार बसाल की 10 हेक्टेयर भूमि पर किया जाएगा। यहां पशुधन के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। वहीं ट्रेनिंग सेंटर और अन्य सुविधाओं को भी यहां विकसित किया जाएगा।
ये सुविधाएं मिलेंगी
बसाल में बनने वाले उत्कर्ष डेयरी केंद्र में डेयरी फार्मिंग से संबंधित विभिन्न प्रकार के संसाधनों को विकसित किया जाएगा। इसमें डेयरी फार्मिंग के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। बाकायदा यहां ट्रेनिंग सेंटर भी बनेगा। इसके अलावा हॉस्टल की सुविधा भी यहां उपलब्ध होगी। जबकि गोवंश की प्रजातियों में 400 जर्सी गाय, बच्चा देने के लिए तैयार 200 ईफर गाय व 200 बछड़े यहां रखे जाएंगे।
विज्ञापन
परामर्श के अनुसार होगा निर्माण कार्य शुरू
उत्कर्ष डेयरी केंद्र के निरीक्षण के लिए डेनमार्क आने वाली टीम आज ऊना में होगी। केंद्र के निर्माण से संबंधित सर्वे करेगी। उनके परामर्श अनुसार भविष्य में यहां केंद का निर्माण किया जाएगा।
-डॉ. राजीव वालिया, सहायक निदेशक, पशु पालन विभाग ऊना।