फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Usha and Priyanshu won the weightlifting event.

Una News: भारोत्तोलन में उषा और प्रियांशु ने मारी बाजी

Thu, 20 Nov 2025 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 20 Nov 2025 07:00 AM IST
विज्ञापन
Usha and Priyanshu won the weightlifting event.
अंब कॉलेज में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में दमखम दिखाती खिलाड़ी छात्रा। -संवाद
अंब (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में चल रही तीन दिवसीय हिमाचल प्रदेश अंतर महाविद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला वर्ग में उषा देवी और पुरुष वर्ग में प्रियांशु पटियाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बुधवार के कार्यक्रम में राजेश कुमार गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आयोजक सचिव डॉ. पवन कुमार पटियाल ने बताया कि 53 किलोग्राम वर्ग में नादौन कॉलेज की उषा देवी प्रथम, कशिश (नादौन कॉलेज) द्वितीय और अक्षिता (ढलियारा कॉलेज) तृतीय रहीं। 58 किलोग्राम वर्ग में नालागढ़ कॉलेज की पायल राणा प्रथम, नैंसी (नादौन कॉलेज) द्वितीय और सुहानी (अंब कॉलेज) तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के 60 किलोग्राम में प्रियांशु पटियाल (नादौन कॉलेज) प्रथम, राहुल (धर्मशाला कॉलेज) द्वितीय और अभय धीमान (देहरी कॉलेज) तृतीय रहे। 65 किलोग्राम में गौरव (धर्मशाला कॉलेज) प्रथम, गोपाल दास (देहरी कॉलेज) द्वितीय और मानव कटोच (इंदौरा कॉलेज) तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

71 किलोग्राम में अवंतिक राणा (धर्मशाला कॉलेज) प्रथम, महेश्वर सिंह (चंबा कॉलेज) द्वितीय और दीपक कुमार (धर्मशाला कॉलेज) तृतीय रहे। 79 किलोग्राम में अनिरुद्ध शर्मा (ढलियारा कॉलेज) प्रथम, जतिन (इंदौरा कॉलेज) द्वितीय और शिवांश शर्मा (धर्मशाला कॉलेज) तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed