{"_id":"692ef0bca990fc69510be22e","slug":"urge-to-take-the-beti-bachao-beti-padhao-campaign-to-every-household-una-news-c-93-1-una1002-173900-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। जिला ऊना के गगरेट में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्थानीय महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। शिविर की शुरुआत रुतबी और अभ्या के जन्मदिन मनाने के साथ की गई, जिसमें सभी ने दोनों बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बाल विकास परियोजना अधिकारी सतनाम प्रकाश ने प्रतिभागियों को बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, पोषण, लिंगानुपात और समग्र विकास से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बेटियों के अधिकार, समान अवसर और समाज में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि सकारात्मक सोच व जनभागीदारी से ही सुरक्षित और सशक्त वातावरण बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और महिला एवं बाल विकास विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार की अपील की गई। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा बेटी सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करने के संकल्प के साथ हुआ।