फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Urea fertilizer increased after rain

बारिश के बाद बढ़ी यूरिया की मांग, खाली होने लगे गोदाम

Thu, 06 Jan 2022 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Urea fertilizer increased after rain
ऊना। प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश ने किसानों को एक बड़ी राहत दी है। गेहूं, लहसुन, गोभी, मटर समेत कई फसलों की खेती कर रहे प्रदेश भर किसान करीब दो सप्ताह बारिश के इंतजार में थे। मंगलवार, बुधवार और वीरवार को हुई मूसलाधार बारिश से भूमि को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल चुका है।
विज्ञापन

बारिश के बाद अब किसान फसल के अच्छे उत्पादन के लिए यूरिया खाद के छिड़काव की तैयारियों में जुट गए हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में किसान इफ्को के गोदामों और सोसायटियों में खाद की खरीद करने पहुंच रहे हैं। इस बीच, कई गोदामों में खाद की खेप भी खत्म हो चुकी है और दोबारा स्टॉक मंगवाया जा रहा है। ऐसे में किसानों को एक गोदाम से दूसरे जगह में जाना पड़ रहा है। जिला ऊना के 88 गोदामों में से इस समय 15 लगभग खाली हो चुके हैं। हालांकि, बाकी गोदामों में स्टॉक जरूरत के हिसाब से काफी है। प्रदेश में इस समय लगभग 2307 टन यूरिया खाद की खेप है। सबसे अधिक खेप ऊना और कांगड़ा जिले में है। ऊना जिले में लगभग 551 टन, कांगड़ा में लगभग 503 टन, बिलासपुर में करीब 305 टन, हमीरपुर में लगभग 310 टन, शिमला में 192 टन, मंडी में करीब 150 टन, टन, सोलन में करीब 122 टन, सिरमौर में करीब 70 टन, कुल्लू में लगभग 88 टन, लाहौल-स्पीति में करीब 19 टन खाद की खेप है। हालांकि, सभी जिलों में इस समय खाद की खेप पर्याप्त मात्रा में है, लेकिन कई गोदाम बिल्कुल खाली हो चुके हैं। ऊना शहर के इफ्को गोदाम में इस समय यूरिया खाद की एक भी बोरी नहीं है। गोदाम के बिक्री प्रबंधक मोहित शर्मा ने बताया कि उनके पास यरिया की खेप खत्म हो चुकी है। यहां खरीद के लिए पहुंच रहे किसानों को आसपास के गोदामों में भेजा जा रहा है। इधर, इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश पठानिया ने बताया कि सभी जिलों में यूरिया का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है। इसके लिए एक गोदाम से दूसरे में जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

--
12 जनवरी को आएगी यूरिया की खेप
बताया जा रहा है कि प्रदेश के लिए यूरिया खाद की नई खेप 12 जनवरी को होशियारपुर पहुंचेगी। उसके बाद उसे प्रदेश के सभी जिलों में भेजा जाएगा। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि खाद की नई खेप कितने टन की होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि 15 जनवरी तक प्रदेश के गोदामों में खाद की नई खेप पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed