फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   UPS should not be implemented in the state under any circumstances: Neeraj Saini

प्रदेश में यूपीएस किसी भी सूरत में न हो लागू : नीरज सैनी

Tue, 18 Feb 2025 07:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
UPS should not be implemented in the state under any circumstances: Neeraj Saini
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नारी (ऊना)। न्यू पेंशन स्कीम इंप्लाइज एसोसिएशन जिला ऊना के महासचिव नीरज सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लागू करना हमें मंजूर नहीं। योजना पर मंथन करना कर्मचारियों के हितों के विपरीत है और इससे लाखों सरकारी कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित हो जाएगा। यदि सरकार यूपीएस पर विचार कर रही तो हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि यह योजना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं। इसे लागू करने से सरकारी कर्मचारियों का बुढ़ापा असुरक्षित हो जाएगा। कहा कि प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम को कर्मचारियों के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए बहाल किया गया। अब यूपीएस की चर्चा करना कर्मचारियों को गुमराह करने जैसा है। यूनिफाइड पेंशन स्कीम कर्मचारियों के लिए घाटे का सौदा है। सरकार को कर्मचारी की बेसिक पे का 18 प्रतिशत तथा कर्मचारियों को स्वयं 10 फीसदी योगदान देना पड़ेगा। इसके बावजूद कर्मचारियों को गारंटी पेंशन नहीं मिलेगी। 25 वर्ष की न्यूनतम सेवा अनिवार्य होगी, तभी कर्मचारी पेंशन का हकदार होगा। यह शर्त उन कर्मचारियों के साथ अन्याय है, जो किसी कारणवश इस अवधि को पूरा नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed