फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Unknown people cut 12 Khair trees from private land in the dark of night.

Una News: अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे में निजी भूमि से खैर के 12 पेड़ काटे

Tue, 18 Jun 2024 04:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 18 Jun 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Unknown people cut 12 Khair trees from private land in the dark of night.
ग्रामीणों ने पेड़ काटने की आवाज सुनकर वन विभाग को किया सूचित
विज्ञापन

विभाग की टीम पहुंचने से पहले ही आरोपी काटे हुए खैर की लकड़ी छोड़कर फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की रामगढ़ धार रेंज के तहत आने वाली पंचायत बुढार के गांव डोह में रविवार देर रात को अज्ञात लोगों की ओर से निजी भूमि से खैर के लगभग 12 पेड़ काट दिए गए। निजी भूमि में कटर की आवाज सुनाई देने पर गांववासियों ने वन विभाग के कर्मचारियों को सूचित किया और खुद उस रास्ते को घेर लिया। जहां से वाहनों का आना-जाना होता था। रविवार देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे वन विभाग के बीओ टीम सदस्यों सहित मौके पर पहुंचे। इससे पहले कि वन विभाग के कर्मचारी व स्थानीय लोग उन अवैध कटान कराने वाले लोगों को पकड़ पाते, सभी माफिया के लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। आरोपी काटी हुई लकडी को भी वहीं छोड़ गए।
सोमवार सुबह जब रामगढ़ धार रेंज अधिकारी अश्वनी कुमार, बीओ अपनी टीम सदस्यों सहित मौके पर पहुंचे तो अवैध कटान माफिया के लोगों द्वारा 12 खैर के पेड़ काटकर गिराए हुए थे। इनके 62 मोच्छे भी मौके पर ही पकड़े गए हैं। अवैध वन काटने के मामले सामने आने से इस माफिया के लोग वन विभाग से दो कदम आगे निकले हैं। यह अवैध कटान माफिया के लोग किसे बेचने की तैयारी में थे, यह सब जांच के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन

उधर, वनमंडलाधिकारी सुशील राणा का कहना है कि खैर के ये मोच्छे डोह पंचायत प्रतिनिधि के घर पर सुरक्षित रखे गए हैं। वहीं, उक्त जमीन के मालिकों को निशानदेही करवाने को कहा गया है, जिसकी जमीन होगी, उसी को काटे हुए मोच्छे सौंप दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी इस वारदात में पाए गए, उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed