फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Unique initiative... Free education, better facilities, adopt government schools

Una News: अनोखी पहल... मुफ्त शिक्षा, बेहतर सुविधाएं, सरकारी स्कूलों को अपनाएं

Sat, 08 Mar 2025 08:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 08 Mar 2025 08:43 AM IST
विज्ञापन
Unique initiative... Free education, better facilities, adopt government schools
कोटला कलां में घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरुक करते शिक्षक। -स्रोत ः संस्थान
बंगाणा/बुधान (ऊना)। सरकारी स्कूलों में दाखिला बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। परीक्षाओं के बीच शिक्षक अभिभावकों से संपर्क कर सरकारी स्कूलों की सुविधाओं के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा और बेहतर सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन



शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान के शिक्षकों ने सत्र 2025-26 के लिए नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से अभियान चलाया। प्रवक्ता बलबंत सिंह, सतीश कुमार, राकेश कुमार और मनोज कुमार शर्मा ने अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में मिलने वाली बेहतर शिक्षा, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), सामाजिक जागरूकता शिविर, पर्यावरण संरक्षण, नशा निवारण कार्यक्रम और मोबाइल के दुरुपयोग पर जागरूकता अभियान जैसी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन



इसी कड़ी में कोटला कलां स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र कौशल के निर्देश पर विद्यालय समिति ने भी अभिभावकों से मुलाकात कर सरकारी स्कूलों की विशेषताओं से अवगत कराया। प्रवक्ता रजनी जोशी, सुनीता सैनी, पूनम सैनी और अलका कौशल ने बताया कि सरकारी स्कूलों में मुफ्त पाठ्य पुस्तकें, पोषणयुक्त मध्याह्न भोजन, सीसीटीवी सुरक्षा, और विभिन्न छात्रवृत्तियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि वर्तमान में निजी स्कूल भी घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करने में जुटे हैं, जिससे सरकारी स्कूलों के सामने प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। इसे देखते हुए अब सरकारी स्कूल भी अभियान तेज कर रहे हैं।



उच्च शिक्षा उपनिदेशक ऊना, अनिल कुमार ने कहा कि सरकारी स्कूल में बच्चों का दाखिला बढ़ाना प्राथमिकता है। अध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अभिभावकों से लगातार संपर्क करें और पेरेंट्स-टीचर बैठकें आयोजित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed