फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Union with God comes through renunciation, penance and true devotion: Jagmohan

वैराग्य, तपस्या और सच्ची भक्ति से होता है प्रभु मिलन : जगमोहन

Tue, 25 Mar 2025 05:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 25 Mar 2025 05:34 AM IST
विज्ञापन
Union with God comes through renunciation, penance and true devotion: Jagmohan
बंगाणा (ऊना)। हिमुडा कालोनी बंगाणा में श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास आचार्य जगमोहन दत्त शास्त्री ने श्रीमद् भागवत का अर्थ बताया। कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का पावन आयोजन श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और तपस्या का संदेश लेकर आया। कथा व्यास ने कथा के दौरान इन चारों तत्वों के महत्व को विस्तार से समझाया। बताया कि श्रीमद् भागवत केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला दैवीय ज्ञान है। उन्होंने कहा कि भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और तपस्या ये चारों तत्व साधक को आध्यात्मिक ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। भक्ति हृदय की निर्मलता लाती है, ज्ञान अज्ञान के अंधकार को मिटाता है, वैराग्य मोह-माया से मुक्त करता है और तपस्या जीवन को अनुशासन में लाकर साधक को भगवान के और करीब ले जाती है। इस दौरान कथा आरती विराम के बाद सभी सैकड़ों भक्तों ने विशाल भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। इस मौके पर कथा आयोजक नरेश कुमार लक्की, पूजा सोनी, राजन सोनी, बिंदु सोनी, देसराज मोदगिल, दिनेश खत्री, मनु खत्री, मदन गोपाल बोहरा, मधु बोहरा, तिलक राज बांटा, मधु बाला, ज्योति वर्जाता, हंसराज वर्जाता, बबीता कुटलैहडिया, रामपाल ठाकुर,अनीता ठाकुर व दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed