फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Union Minister Anurag will distribute helmets to 1500 youth

Una News: केंद्रीय मंत्री अनुराग 1500 युवाओं को बांटेंगे हेलमेट

Thu, 15 Feb 2024 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 15 Feb 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Anurag will distribute helmets to 1500 youth
ऊना। भाजपा ने नशा मुक्त-सुरक्षा युक्त अभियान का आगाज किया है। युवाओं को सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने के लिए हेलमेट प्रदान किए जाएंगे। यह बात ऊना सदर के विधायक एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कही। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए नशा मुक्त-सुरक्षा युक्त अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

सतपाल सत्ती ने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में 1500 युवाओं को हेलमेट प्रदान किए जाएंगे। मार्च माह के दूसरे हफ्ते ऊना में एक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर युवाओं को हेलमेट वितरित करेंगे। भाजयुमो ने इसके लिए पंजीकरण भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालक स्वयं भी अपना पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऊना में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। इसका कारण यातायात नियमों का पालन न करना है।
विज्ञापन

सत्ती ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह हर बूथ पर जाकर युवाओं का पंजीकरण करें। इसके अलावा भाजयुमो ऊना मंडल के अध्यक्ष रुपिंद्र सिंह दैहल, जिला भाजपा प्रवक्ता विनय शर्मा, जिला आईटी सेल संयोजक चंदन, भाजयुमो के प्रदेश सदस्य जसविंद्र मोनू, ऊना मंडल महामंत्री लविश गर्ग, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष हनीश ठाकुर से संपर्क कर पंजीकरण करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed