{"_id":"6312433fb4d702228415690d","slug":"under-19-tournaments-start-in-ambota-school-una-news-sml420405110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबोटा स्कूल में अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबोटा स्कूल में अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। जिला स्कूल क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोटा के खेल मैदान शुक्रवार को लड़कों की अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का विधिवत आगाज हो गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के 38 स्कूलों के 460 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर विधायक राजेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस खेलकूद प्रतियोगिता में फुटबाल, हैंडबाल, बास्केटबाल, टेबल टेनिस, शतरंज व योग के मुकाबले होंगे। खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन बारिश ने खूब खलल डाला।
बारिश की वजह से पहले दिन फुटबाल, बास्टेकबाल, हैंडबाल के मुकाबले स्थगित करने पड़े। विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि अंबोटा के खेल मैदान में कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए कबड्डी अकादमी की स्थापना पर बल दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल प्रेम दास, ग्राम पंचायत प्रधान सरदार जगजीत सिंह, उपपरधान जानी ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य शिवानी ठाकुर, ठाकुर हरदीप सिंह सहित कई गण्यमान्य मौजूद रहे।