फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Under-14 sports competition kicks off in Dhamandari; 421 girl students take the field.

Una News: धमांदरी में अंडर-14 खेल प्रतियोगिता का आगाज, 421 छात्राएं मैदान में उतरीं

Tue, 22 Sep 2026 05:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 05:35 AM IST
विज्ञापन
Under-14 sports competition kicks off in Dhamandari; 421 girl students take the field.
विधायक विवेक शर्मा धमांदरी में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर परमार्च पास्ट की स
नारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमांदरी में सोमवार को अंडर-14 छात्राओं की तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

23 सितंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में जिले के पांच ब्लॉकों की 421 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। इस दौरान वॉलीबाल, कबड्डी, जूडो, खो-खो, हैंडबाल, कुश्ती, हॉकी, टेबल टेनिस और बास्केटबाल के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

विधायक ने स्कूल में कबड्डी के नए मैट उपलब्ध करवाने के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। खिलाड़ियों के रिफ्रेशमेंट के लिए 5100 रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को नशे से दूर रहने और ऊर्जा को खेलों में लगाने का संदेश दिया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर कांग्रेस महामंत्री रमेश बंगा, जिला परिषद सदस्य सुमित शर्मा, बीडीसी सदस्य बलविंदर सिंह, प्रधान सुदेश कुमारी, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना सोमलाल धीमान, प्रधानाचार्य नवीन कुमार, एसएमसी प्रधान मनोज कुमार, समाजसेवी राजेंद्र कौशल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed