फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Under-14 cricket team won the final match by defeating Under-19.

Una News: अंडर-14 क्रिकेट टीम ने अंडर-19 को करारी शिकस्त देकर जीता फाइनल मैच

Mon, 11 Nov 2024 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 11 Nov 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Under-14 cricket team won the final match by defeating Under-19.
जिला क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-14 टीम के विजेता खिलाड़ी। -स्रोत : आयोजक
ऊना। इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान में जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) ऊना की जूनियर अंडर-14 टीम ने रविवार को शानदार प्रदर्शन किया। अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में अंडर-14 टीम ने सीनियर अंडर-19 टीम को तीन रन से रोमांचक मुकाबले में हराकर चौंकाने वाली जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच के बाद, विजेता जूनियर टीम को 11,000 रुपये की ट्रॉफी और उपविजेता सीनियर टीम को 5,100 रुपये की ट्रॉफी दी गई। इस अवसर पर डीसीए ऊना के अध्यक्ष मदन पुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे और उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जूनियर टीम ने 20 ओवरों में 125 रन बनाये। टीम के बल्लेबाज सक्षम धीमान (33), वैभव शर्मा (27), सुमित (13) और अभिनव (15) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सीनियर टीम के गेंदबाजों में कविश ने तीन विकेट, दिव्यांश ने दो विकेट, जबकि भविष्य, आदित और धीरज ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए अंडर-19 सीनियर टीम केवल 122 रन ही बना सकी। हालांकि, टीम के कप्तान आदित ने शानदार 70 रन बनाए, आर्य ठाकुर ने 37 रन का योगदान दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन कमजोर रहा। जूनियर टीम की गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण की रणनीति ने सीनियर टीम को दबाव में डाला और उन्हें लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन पुरी ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से क्रिकेट टैलेंट को पहचानने के लिए आयोजित की गई थी। अब इन दोनों टीमों के चयनित खिलाड़ियों को आगामी जिला और क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। सुमित संधू को मैन ऑफ द मैच के लिए 1100 रुपये और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मनोज, कपिला, सतरूप परिहार, राहुल, अशोक, विनोद ठाकुर, विक्रम और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed