फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Uncertainty of weather has become a headache for farmers

Una News: मौसम की अनिश्चितता बनी किसानों के लिए सिरदर्द

Sun, 04 Jan 2026 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Uncertainty of weather has become a headache for farmers
देरी से बारिश के बाद कोहरे की मार से फसल प्रभावित
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी





मुबारिकपुर (ऊना)। मुबारिकपुर क्षेत्र के किसान इन दिनों गेहूं की फसल को लेकर चिंतित हैं। क्षेत्र में पहले सूखे का खतरा लगातार किसानों के सामने समस्या बनता रहा है। हाल ही में हुई हल्की बारिश से किसानों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन पारंपरिक सिंचाई के स्रोत भी समय के साथ सूखे की चपेट में आ चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूप होने के बावजूद सभी किसानों तक सिंचाई सुविधा नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में यहां के किसान अब पूरी तरह बारिश पर निर्भर हैं। दूसरी ओर, घने कोहरे के चलते गेहूं की फसल को होने वाले नुकसान से किसान परेशान हैं।
किसानों के अनुभव
स्थानीय निवासी गुजर सिंह का कहना है कि मौसम की अनिश्चितता के कारण गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा है। उन्होंने सरकार से छोटे किसानों की फसल के लिए बेहतर सिंचाई व्यवस्था करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

ओंकार चौधरी ने कहा कि वर्षा का समय पर न होना फसल की पैदावार पर असर डालता है। अब खेती करना आसान नहीं रहा और परिवार के गुजारे लायक फसल तैयार करना भी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनजीत केशव का कहना है कि गेहूं की फसल पर कोहरे का असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों तक फसल को पानी नहीं मिला और बची फसल का नुकसान खुले में घूम रहे पशुधन से भी हो रहा है।

संजीव भोगल ने कहा कि बीज, बिजाई और अन्य खर्च करने के बाद भी उतनी पैदावार नहीं मिलती जितनी उम्मीद की जाती है। यही कारण है कि अधिकांश छोटे किसान खेती से दूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed