फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una's three industrial areas will be rejuvenated with Rs 52 crores

Una News: ऊना के तीन औद्योगिक क्षेत्रों का 52 करोड़ से होगा कायाकल्प

Mon, 26 Feb 2024 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 26 Feb 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Una's three industrial areas will be rejuvenated with Rs 52 crores
ऊना। जिला ऊना के तीन बड़े औद्योगिक क्षेत्रों टाहलीवाल फेज दो और तीन, अंब और गगरेट में ढांचागत सुधार के लिए उद्योग विभाग ने 52 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। इसके लिए एमएसएमई योजना के तहत प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। योजना के तहत औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल फेज दो और तीन, अंब और गगरेट में मूलभूत ढांचा सुधारा जाएगा।
विज्ञापन

प्रस्तावित योजना में औद्योगिक क्षेत्र अंब में विकास कार्यों के लिए 17.3 करोड़, गगरेट में करीब 14.51 करोड़ औऱ टाहलीवाल के फेज दो में 14.61 करोड़ और फेज-तीन के लिए छह करोड़ लगभग खर्च किए जाने हैं। इसके अलावा उद्योग विभाग अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत ढांचागत विकास करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इन औद्योगिक क्षेत्रों में सीवरेज, उत्तम गुणवत्ता के रास्ते, सड़क, शौचालय, स्ट्रीट लाइट आदि ढांचागत विकास कार्य किए जाएंगे। इसका लाभ कामगारों सहित उद्योग प्रबंधन को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रबंधों पर भी होगा काम
योजना के तहत औद्योगिक क्षेत्र में उन्नयन में सामान्य सुविधा केंद्र, कच्चे माल के लिए डिपो, अपशिष्ट उपचार प्रणाली, उत्पादन प्रगति, क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तारबंदी, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसी सुविधाओं को भी विकसित किया जाना प्रस्तावित होता है। फिलहाल इसके लिए प्रस्ताव जाने के बाद केंद्र सरकार की मंजूरी अहम भूमिका रहेगी।

इस दिशा में एक प्रस्ताव सरकार को भेजा जा रहा है। तीन औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत ढांचे को विकसित किया जाएगा।
-अंशुल धीमान, संयुक्त निदेशक, उद्योग विभाग ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed