{"_id":"672f52c44a3fc0d7ae069fb7","slug":"unas-ramlila-ground-echoes-with-sufi-tunes-una-news-c-93-1-una1002-137776-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सूफी सुरों से गूंजा ऊना का रामलीला मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सूफी सुरों से गूंजा ऊना का रामलीला मैदान
विज्ञापन
प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में करवाई भव्य साईं संध्या
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में शुक्रवार शाम ऊना के रामलीला मैदान में भव्य साईं संध्या का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में सूफी ब्रदर्स हमसर हयात अथर निजामी और प्रसिद्ध गायक गुरप्रीत गुप्पी ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक सुरों से सजाया, जिसने हर किसी के हृदय को छू लिया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उनकी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री, भाई डॉ. राकेश अग्निहोत्री, विधायक विवेक शर्मा और उनकी धर्मपत्नी मृदु शर्मा, विधायक सुदर्शन बबलू, कांग्रेस नेता संजीव सैणी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने प्रो. सिम्मी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके असाधारण योगदान को नमन किया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस आयोजन के लिए युवा साईं समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रो. सिम्मी सिर्फ एक शिक्षाविद् ही नहीं थीं, बल्कि समाज सुधार की दिशा में एक आदर्श थीं। उनकी स्मृति और विचार हमारे लिए सदा प्रेरणास्रोत रहेंगे। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का जन्म 29 सितंबर 1968 को हुआ था और उन्होंने 9 फरवरी 2024 को अपनी सांसारिक यात्रा पूरी की।