फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una's Navya and Tanisha dominate the championship

Una News: चैंपियनशिप में छाईं ऊना की नव्या और तनीषा

Mon, 09 Dec 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Una's Navya and Tanisha dominate the championship
ऊना। दिल्ली में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में ऊना की होनहार दो एथलीट खिलाड़ियों ने बाजी मारी है। होनहार लड़कियों ने चार कांस्य तो एक गोल्ड मेडल अपने नाम कर हिमाचल प्रदेश की धाक राजधानी में जमाई है। प्रतियोगिता के बाद ऊना लौटीं दोनों बेटियों का स्वागत परिजनों सहित स्थानीय निजी स्कूल स्टाफ की ओर किया गया है। एथलीट में मेडल झटक कर लौटीं बेटियों की बात करें तो मलाहत की रहने वाली तनीषा ने लंबी कूद में गोल्ड जबकि रिले दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया है। ऊना निवासी नव्या ने 400 और 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में दो कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा से मन मोहा है। दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में दिल्ली में प्रतियोगिता का समापन हुआ। तनीषा व नव्या खेल विभाग ऊना के एथलेटिक कोच राकेश चौधरी के नेतृत्व में अपने हुनर को निखार रहे हैं। दोनों होनहार धावकों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच, परिजनों व स्टाफ को दिया है। कोच राकेश चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए दोनों होनहार एथलीट ने जी तोड़ मेहनत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed