फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una's minimum temperature reached minus 1.0 degrees Celsius

Una News: माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचा ऊना का न्यूनतम तापमान

Sat, 14 Dec 2024 07:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
Una's minimum temperature reached minus 1.0 degrees Celsius
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार रात को जिले का न्यूनतम तापमान - 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। रात व सुबह के समय में जिले में पड़ रही ठंड के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह के समय कार्यालय को जाने व शाम के समय लौटते समय लोगों को परेशानी हो रही है। शाम सात बजे के बाद इक्का दुक्का लोग ही बाजारों में नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग की तरफ से आगामी दिनों में भी तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है। 10 दिसंबर को जिले का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 11 दिसंबर को जिले का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस में न्यूनतम तापमान -0.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 12 दिसंबर को जिले का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वहीं, 13 दिसंबर को जिले का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस व शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद शर्मा ने बताया कि जिले में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। कहा कि शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। वहीं शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed