{"_id":"654fc6c2369ee746b009f237","slug":"unas-junior-team-hoisted-the-flag-of-victory-in-hockey-una-news-c-93-1-una1001-11343-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हॉकी में ऊना की जूनियर टीम ने लहराया जीत का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हॉकी में ऊना की जूनियर टीम ने लहराया जीत का परचम
Sat, 11 Nov 2023 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में मड़ी को हरा कर ऊना पहु़ंची हॉकी टीम का स्वागत करते कोच व अन्य ।स्रोत आयोजक
ऊना। जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में ऊना ने मंडी को फाइनल में हराकर जीत दर्ज की है। जिला सोलन के नालागढ़ में नौ से 11 नवंबर तक हुई प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने के बाद ऊना पहुंची टीम का इस्तेकबाल किया गया। हॉकी एसोसिएशन ऊना के महासचिव मदन पुरी, हॉकी कोच आशीष सेन और प्रबंधक जगतार सिंह की अगुवाई में खिलाड़ियों को जीत दर्ज करने के लिए बधाइयां दी गई।
मदन पुरी ने बताया कि नालागढ़ में हुई जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में मंडी जिला की टीम को 2-1 के अंक अंतराल से हराकर लगातार दूसरी बार प्रतियोगिता में अपना नाम चमकाया है। दूसरी जीत दर्ज कर जिला ऊना की हॉकी टीम ने पूरे हिमाचल में ऊना का परचम लहराया है। प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे बाबा हरदीप सिंह ने खिलाड़ियों को विजेता ट्राफी देकर नवाजा है। वहीं, खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय कोच आशीष सेन प्रबंधक जगतार सिंह सहित हॉकी एसोसिएशन ऊना के पदाधिकारियों को दिया है। संवाद