फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una's Dr. Neeraj became captain in the army.

Una News: ऊना के डॉ. नीरज सेना में बने कैप्टन

Fri, 27 Dec 2024 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Una's Dr. Neeraj became captain in the army.
कैप्टन डॉ नीरज अपने परिवार के साथ। स्वयं
ऊना। फ्रेंड्स काॅलोनी ऊना के वार्ड नंबर एक के डॉ. नीरज सिंह कमल का भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर चयन हुआ है। नीरज ने अपने पारिवारिक सदस्यों की उपस्थिति में वीरवार को धर्मशाला में अपने पद की शपथ ग्रहण की। डॉ. नीरज ने पहले ही प्रयास से देश की सबसे कठिन चयन प्रक्रिया से गुजरते हुए भारतीय सेना में कैप्टन का पद प्राप्त किया है। नीरज की 12वीं तक की शिक्षा एसएसआरएम स्कूल ऊना में हुई। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई प्रदेश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज आईजीएमसी शिमला से की है। डॉ. नीरज सिंह के पिता कमल जीत सिंह कांगड़ा केंद्रीय सरकारी बैंक शाखा बाथू में सीनियर पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता कैलाश रानी गृहिणी हैं। नीरज के बडे भाई डॉ. अरुण सिंह सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में सर्जन के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। भाभी गीताजंलि कमल आईजीएमसी शिमला में एमडी हैं। उनका पैतृक गांव हरोली उपमंडल के डीटा हीरां ग्राम पंचायत छेत्रां में है। उधर, भारतीय सेना में कैप्टन बने डाॅ. नीरज सिंह ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed