फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una's area adjacent to Punjab will be equipped with hi-tech cameras

Una News: हाईटेक कैमरों से लैस होगा ऊना का पंजाब से सटा क्षेत्र

Tue, 04 Feb 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 04 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Una's area adjacent to Punjab will be equipped with hi-tech cameras
ऊना। जिला ऊना के सीमांत क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए पुलिस विभाग ने कसरत तेज कर दी है। अब पंजाब से सटे ऊना की 126 किलोमीटर लंबी सीमा पर उच्च गुणवत्ता वाले हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे। इससे आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों और नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ऊना जिले के कई इलाकों में पुलिस थाने और चौकियां सीमा क्षेत्रों से दूर हैं। ऐसे में चेक पोस्ट के जरिए आने-जाने वाले वाहनों, संदिग्धों और अन्य पर निगरानी रखने के लिए कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस विभाग ने शुरुआत में इसके लिए 14 स्थानों को चिह्नित किया है। इसके अलावा पंजाब को जाने वाले छोटे रास्तों पर भी कैमरे लगाने की योजना है।
विज्ञापन


टाहलीवाल, हरोली, गगरेट, दौलतपुर चौक जैसे स्थानों पर पहले से कैमरे लगे हैं। मगर यह काफी पुराने हैं। इनमें से कई खराब हो चुके हैं, जिससे सीमा क्षेत्र में निगरानी रखने में परेशानी होती है। ऐसे स्थानों की पहचान कर पुलिस विभाग ने आधुनिक और उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान रहे कि ऊना जिला की सीमा क्षेत्र से कई नशा तस्कर प्रदेश में दाखिल हो रहे हैं। इसके साथ प्रदेश में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के बाद कई गैंग से जुड़े शातिर पंजाब की ओर फरार हो जाते हैं। ऐसे अपराधियों की धरपकड़ में पुलिस को सुराग जुटाने में सीसीटीवी कैमरों का खासी मदद मिलती आई है। ऐसे में नए कैमरे पुलिस की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करें।




पुलिस की ओर से सीमाओं पर अच्छी गुणवत्ता के नए सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना है। इसके लिए प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। इसे जल्द धरातल में लागू किया जाएगा। इससे सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी और अपराधियों तक पुलिस की पहुंच आसान होगी।

-राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed