फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Unable to get gas cylinders, residents stopped the agency vehicle overnight.

Una News: गैस सिलिंडर नहीं मिले तो लोगों ने रात तक रोके रखी एजेंसी की गाड़ी

Sun, 26 Apr 2026 12:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:41 PM IST
विज्ञापन
Unable to get gas cylinders, residents stopped the agency vehicle overnight.
ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र हरोली के सलोह में एलपीजी गैस सिलिंडरों को लेकर शुक्रवार को देर रात तक हंगामा चलता रहा। उपभोक्ताओं ने रात करीब 9:15 बजे तक गैस एजेंसी की गाड़ी को रोककर विरोध जताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि वे सुबह 9:00 बजे से खाली सिलिंडर भरवाने के लिए एजेंसी के पास बैठे थे लेकिन रात 9:00 बजे तक भी उन्हें गैस उपलब्ध नहीं करवाई गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके मोबाइल पर ओटीपी जारी होने के बावजूद भी सिलिंडर नहीं दिए गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस भी स्थिति को नियंत्रित करने में नाकाम रही और मूकदर्शक बनी रही। लोगों ने पुलिस को अपने मोबाइल पर आए ओटीपी भी दिखाए लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार एजेंसी की ओर से उन्हें सर्वर डाउन होने का हवाला देकर टालमटोल किया जाता रहा और कहा गया कि पुराने ओटीपी मान्य नहीं हैं, नए ओटीपी जारी होने के बाद ही सिलिंडर दिए जाएंगे। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने गैस गाड़ी को जाने से रोक दिया।

तपती गर्मी में दिनभर भूखे-प्यासे इंतजार करने के बाद भी गैस न मिलने से लोग खासे नाराज नजर आए। रामपाल, लवली, गुलरिया, दीपक, आशा देवी, शकुंतला देवी, अंकुश, विवेक, विकास और राहुल सहित कई उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी प्रबंधन पर लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैये का आरोप लगाया।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी न हो और लोगों को समय पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध हो सकें।


जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है। यदि एजेंसी स्तर पर किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed