फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una-Talwara road turns into death track, many lives lost in 20 days

Una News: डेथ ट्रैक बनी ऊना-तलवाड़ा सड़क, 20 दिनों में कई लोगों की गई जान

Mon, 08 Dec 2025 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 08 Dec 2025 06:44 AM IST
विज्ञापन
Una-Talwara road turns into death track, many lives lost in 20 days
अंब (ऊना)। ऊना-तलवाड़ा सड़क के तहत धुसाड़ा से कलरूही तक रास्ते को अब स्थानीय लोग डेथ ट्रैक कहने लगे हैं। उपमंडल अंब क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाओं के कारण सुर्खियों में है। बीते कुछ हफ्तों में ही इस मार्ग पर कई दर्दनाक हादसे हुए, जिनमें कई परिवारों के चिराग बुझ गए। रविवार सुबह नंदपुर पुल के पास हुई ताजा दुर्घटना में अपर अंदौरा निवासी व्यक्ति ने अपनी जान गंवाई। अगर पिछले बीस-इक्कीस दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो यह विचलित करने वाले हैं। गत 16 नवंबर की रात कलरूही के पास दो बाइकों की टक्कर में चार नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें उपमंडल अंब के तीन युवकों की जान चली गई जबकि एक युवक चंडीगढ़ का था। 26 नवंबर को आदर्श नगर अंब निवासी एक शिक्षिका ट्रक की चपेट में आने से काल का ग्रास बन गईं और रविवार सुबह नंदपुर पुल के पास कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उक्त आंकड़े न सिर्फ विचलित करते हैं बल्कि सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़ा करते हैं।
विज्ञापन


एक सिविल इंजीनियर अंकित शर्मा की तरफ से इस संबंध में पत्र लिखकर कुछ अनियमितताओं बारे प्रशासन को आगाह किया है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि सड़क हादसों की मुख्य वजह बेहद तेज रफ्तार, बेवजह ओवरटेक करना और नशे में गाड़ी चलाना है। लोग यातायात नियमों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। सड़क नियम उनके जीवन के बचाव को लेकर ही बनाए गए हैं। जहां हादसे अधिक होते हैं, उन स्थानों पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया गया और चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। अब ऐसे स्थानों पर पुलिस टीमों की गश्त भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed