{"_id":"6ada59294d8c13f9b4061767","slug":"una-railway-station-will-be-equipped-with-coach-display-boards-una-news-c-93-1-una1002-210800-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना रेलवे स्टेशन कोच डिस्प्ले बोर्ड की सुविधा से होगा लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना रेलवे स्टेशन कोच डिस्प्ले बोर्ड की सुविधा से होगा लैस
Fri, 23 Oct 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
ऊना। रेलवे स्टेशन ऊना में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब रेलवे स्टेशन ऊना कोच डिस्प्ले बोर्ड की सुविधा से लैस होगा। रेलवे बोर्ड दिवाली से पहले यात्रियों को यह सौगात प्रदान करने जा रहा है। यात्रियों को अपने कोच का पता लगाने में इस पहल से मदद मिलेगी। रेलवे स्टेशन ऊना में दोनों प्लेटफॉर्म पर 22 जगह बोर्ड स्थापित होंगे। यात्रियों को अपना कोच ढूंढने के लिए अब इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। यात्री अब ट्रेन आने से पहले ही इंडिकेटर देखकर अपने कोच की सही पोजीशन जान सकेंगे और आराम से अपनी जगह खड़े होकर ट्रेन का इंतजार कर सकेंगे। रेलवे की ओर से इन दिनों इस प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाना भी शुरू कर दिया है। काम पूरा होने के बाद यह प्रक्रिया स्वचलित नजर आएगी।
बता दें कि वर्ष 1991 में रेलवे स्टेशन ऊना बनने के बाद से यहां केवल एक ही प्लेटफॉर्म था, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। अब यहां दूसरा प्लेटफॉर्म और इसके साथ फुट ओवरब्रिज चालू हो गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर कोच इंडिकेटर (कोच डिस्प्ले बोर्ड) लगाए जा रहे हैं। अंबाला रेल डिवीजन द्वारा ऊना स्टेशन के कायाकल्प और आधुनिकीकरण के लिए लगभग 15 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसके तहत यहां आधुनिक पार्किंग, स्वच्छ शौचालय, पेयजल, बेहतर प्रतीक्षालय और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इस रूट पर लगातार नई ट्रेन सेवाओं की समय-सारणी में बदलाव किए गए हैं। हाल ही में गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस समेत कुछ प्रमुख ट्रेनों के समय में संशोधन किया गया है। इस स्टेशन से रोजाना लगभग 10 से 14 ट्रेनें गुजरती हैं।
रेलवे बोर्ड अंबाला मंडल के प्रबंधक विनोद भाटिया का कहना है कि रेलवे स्टेशन ऊना के दोनों प्लेटफॉर्म पर इन दिनों कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाने का काम चला हुआ है। इससे यात्रियों को अपने-अपने कोच का पता लगाने में मदद मिलेगी। यात्री ट्रेन आने से पहले ही इंडिकेटर देखकर अपने कोच की सही पोजीशन जान सकेंगे।