{"_id":"61802c9279911b1ee0336918","slug":"una-police-make-26-chalan-of-not-wear-mask-and-fine-13000-rupees-to-accused-una-news-sml3890854145","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेस मास्क न पहनने पर 26 लोगों को लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेस मास्क न पहनने पर 26 लोगों को लगाया जुर्माना
विज्ञापन
ऊना। जिला पुलिस फेस मास्क न पहनने पर 26 लोगों को जुर्माना किया है। फेस मास्क न पहनने पर पुलिस ने कुल 13000 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए हैं। इसके अलावा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर जिले में 82 चालान काटे गए हैं।
जिला पुलिस की तरफ से रविवार को की गई कार्रवाई में यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर कुल 82 चालान किए गए जिनमें से 23 चालानों का मौके पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में कुल 28,500 रुपये वसूले।
इनमें से आठ चालान बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर, एक चालान बिना सेफ्टी बेल्ट के वाहन चलाने पर, एक चालान बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर, नौ चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, 17 चालान पुलिस संकेतों की अवहेलना करने पर, एक चालान बिना बीमा के वाहन चलाने पर, दो चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, एक चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, 16 चालान गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने पर और 26 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 33 व्यक्तियों का चालान धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत किए गए और जुर्माने के रूप में कुल 4000 रुपये वसूले गए हैं। इस संबंध में एएसपी प्रवीण धीमान ने लोगों से फेस मास्क पहनने और यातायात नियमों की पालना करने की अपील की है।