फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, una today news, una update, news, breaking

Una News: मौसम साफ होते ही खेतों में बढ़ी किसानों की चहल-पहल

Wed, 26 Aug 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 26 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
una news, una today news, una update, news, breaking
चकसराय (ऊना)। उपतहसील जोल क्षेत्र में मौसम साफ होते ही किसानों ने खेतों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को मौसम साफ होने पर कई स्थानों पर किसान खेतों की तैयारी करते नजर आए जबकि कुछ किसानों ने आलू की बिजाई का काम भी शुरू कर दिया है। किसान दिनभर खेतों में ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के साथ खेती के कार्यों में जुटे रहे। किसानों का कहना है कि मौसम लगातार बदल रहा है और बारिश का कोई भरोसा नहीं है। ऐसे में जिन खेतों में बिजाई के लिए मिट्टी तैयार हो चुकी है, वहां किसान समय गंवाए बिना आलू की बिजाई कर रहे हैं। किसानों को चिंता है कि यदि दोबारा बारिश हो गई तो खेतों में पानी भरने से बिजाई का काम प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

कृषि प्रसार अधिकारी चंदन कुमार शर्मा ने किसानों को सलाह दी कि आलू की बिजाई से पहले खेत में उचित नमी और मिट्टी की अच्छी तैयारी सुनिश्चित करें। खेत में पानी का ठहराव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज का प्रयोग करना चाहिए और क्षेत्र के मौसम तथा मिट्टी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही बिजाई करनी चाहिए। अत्यधिक गीली मिट्टी में बिजाई करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बीज के सड़ने और फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की सलाह के अनुसार ही बीज, खाद और दवाइयों का इस्तेमाल करने की अपील की, ताकि फसल की अच्छी पैदावार प्राप्त की जा सके।
विज्ञापन



खेत बिजाई के लिए तैयार था इसलिए मौसम साफ होते ही आलू की बिजाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस समय किसान मौसम को देखते हुए जल्द से जल्द बिजाई पूरी करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि बाद में बारिश के कारण काम प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंस ठाकुर, किसान, चौकीमन्यार
-------------------
बरसात के कारण खेती का काम पहले ही कई बार प्रभावित हो चुका है। अब मौसम साफ हुआ है तो किसान खेतों में तेजी से काम कर रहे हैं। जो खेत तैयार हैं उनमें आलू की बिजाई कर देना ही बेहतर समझ रहे हैं, क्योंकि मौसम कब करवट ले, इसका कोई भरोसा नहीं है।
-राजीव कुमार, किसान, बैरियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed