फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, sports, news, shimla, solan, win matches,

Una News: शिमला और सोलन की टीमों ने जीते मैच

Sun, 28 May 2023 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
una news, sports, news, shimla, solan, win matches,
ऊना। अंतर जिला स्तरीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में शिमला और सोलन की टीमों ने शनिवार को हुए मैचों में जीत दर्ज की है। शिमला ने यहां हमीरपुर को 24 रन हराया जबकि दूसरे मैच में एक गेंद शेष रहते मंडी को हराकर सोलन ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में शनिवार को पेखुबेला के जेएनवी खेल मैदान पर हुए पहले एक दिवसीय मुकाबले में शिमला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इसमें निर्धारित 50 ओवर में शिमला की टीम ने आठ विकेट गंवाकर 228 रन का लक्ष्य हमीरपुर के सामने रखा। हालांकि टीम के सलामी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए।
विज्ञापन


बल्लेबाज मुकुल नेगी के 51 और अक्षय चौहान के नाबाद 64 रन की नाबाद पारियों की बदौलत टीम 228 रन तक पहुंचने में कामयाब रही। हमीरपुर के गेंदबाज विनय ने सर्वाधिक तीन, प्रिंस ने दो जबकि अंकित, मृदुल और रोहित ने एक-एक विकेट हासिल किया लेकिन लक्ष्य हासिल करने उतरी हमीरपुर की टीम 45.4 ओवर में 204 रन पर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज शुभम अरोड़ा ने 51, मृदुल 35 और दिव्यांश ने 34 रनों का योगदान दिया। इस तरह से शिमला ने मैच में 24 रन से अपने नाम किया। वहीं संतोषगढ़ के पीसीपीए क्रिकेट मैदान पर मंडी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने नौ विकेट गंवाकर 50 ओवर में 270 रन बनाए।
विज्ञापन


इसमें बल्लेबाज एकांत ठाकुर ने 78, राघव ने 55 और ऋषि ने 40 रनों का योगदान दिया। सोलन के गेंदबाज विपिन, शुभम ने तीन-तीन, मोहम्मद सोहराब ने दो विकेट चटकाए वहीं बाकी चार गेंदबाज एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोलन की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले के बीच 49.5 ओवर में जीत दर्ज की। सोलन की टीम ने सात विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। बल्लेबाज प्रवीन मदान ने 72, शुभम नेगी 48, प्रशांत शिव 43 रन के योगदान के अलावा विपिन शुभम के नाबाद 21 रन की पारी ने सोलन को एक बॉल रहते जीत तक पहुंचाया। मंडी के गेंदबाज शिवम शर्मा ने तीन और ऋषि धवन ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed