फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, search operation, eadbody, found,

Una News: स्वां में डूबे युवक का शव बरामद

Mon, 12 Jun 2023 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
una news, search operation, eadbody, found,
ऊना। हरोली उपमंडल के बाथू में स्वां में नहाते समय डूबे युवक का शव रविवार को बरामद हुआ। रविवार सुबह पुलिस और गोताखोरों की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते शनिवार शाम को अवतार सिंह पुत्र मस्तान सिंह निवासी गांव व डाकघर नंगल कलां बाथू में स्वां में एक अन्य युवक के साथ नहाने उतर गया। दोनों को ही तैरना नहीं आता था। अवतार सिंह नहाते समय गहरे पानी में समा गया। जबकि दूसरा कम पानी के बहाव के चलते बहने से बच गया। शनिवार देर शाम पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। रविवार सुबह लापता युवक का शव बरामद हो गया है। एसएचओ हरोली सुनील सांख्यान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed