फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, sdm, visited, chintpurani,

Una News: एसडीएम ने चिंतपूर्णी मंदिर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Tue, 16 May 2023 01:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
una news, sdm, visited, chintpurani,
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी मंदिर में व्यवस्थाओं में सुधार करने के लिए प्रस्ताव बनाने का कार्य चल रहा है। इसको लेकर सोमवार को एसडीएम विवेक महाजन ने चिंतपूर्णी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रशासन प्रयास कर रहा है।

मंदिर के विस्तारीकरण को लेकर दूसरे चरण में मंदिर के साथ लगती कुछ और दुकानें लेने के लिए मंगलवार को 3:00 बजे दुकानदारों की बैठक बुलाई गई है। इससे चिंतपूर्णी मंदिर का विस्तारीकरण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को ऑनलाइन प्रसाद और हवन डालने के लिए बुकिंग का प्रबंध किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को उनके घर में ही माता का प्रसाद मिल सकेगा।
विज्ञापन


चिंतपूर्णी पुराना बस अड्डा में तीन मंजिला भवन का कार्य चल रहा है, जहां पर श्रद्धालुओं को बैठने की व्यवस्था के साथ शौचालय और स्नानघर बनाए जा रहे हैं। इसके साथ माधो टिला पर भी श्रद्धालुओं के लिए शौचालय स्नानघर और कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि नया बस अड्डा के समीप बड़ा गेट शंभू बैरियर पर भी स्वागत गेट बनाया जाएगा। सोमवार को एसडीएम के साथ मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल, मंदिर के कर्मचारी और राजस्व विभाग के कर्मचारी निरीक्षण के लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed