फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, satish malhi, elected, national, president,

Una News: संतोषगढ़ के सतीश बने मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Tue, 13 Jun 2023 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
una news, satish malhi, elected, national, president,
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ निवासी वरिष्ठ लैब तकनीशियन सतीश कुमार मल्ही के नाम राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। सतीश मल्ही ज्वाइंट एसोसिएशन ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी एंड एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। उनकी ताजपोशी हाल ही में जम्मू-कश्मीर में हुई बैठक में हिमाचल सहित देश के लगभग 12 राज्यों के मेडिकल लैब तकनीशियनों पदाधिकारियों ने की है।
विज्ञापन


इससे पूर्व सतीश मल्ही हिमाचल प्रदेश मेडिकल लेबोरेटरी एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष का जिम्मा भी देख रहे हैं। सतीश मल्ही की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हुई ताजपोशी को लेकर प्रदेश के मेडिकल लेबोरेटरी तकनीशियन गदगद हैं। उन्होंने इसे हिमाचल प्रदेश का मान बताया है। उनकी ताजपोशी के बाद जम्मू-कश्मीर के सड़क से प्रदेश सीमा पहुंचने पर कुल्लू मनाली, मंडी और ऊना जिलों के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन


मेडिकल लेबोरेटरी एसोसिएशन मंडी से प्रधान अजय सूद, विजय जोशी, कुल्लू से कोषाध्यक्ष नरोत्तम, ऊना के प्रधान राजेश जसवाल, सचिव प्रदीप कुमार, कोषाध्यक्ष सतीश अत्रि, अशोक कुमार, शशि मलकोटिया और भजन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed