{"_id":"6488ae5de49320521b079dd6","slug":"una-news-industries-association-meting-una-news-c-93-1-ssml1047-1310-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: उद्योगपति नशा मुक्त अभियान को बढ़ाएंगे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: उद्योगपति नशा मुक्त अभियान को बढ़ाएंगे आगे
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। नशा मुक्त ऊना अभियान की बैठक मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन कपूर की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रतिनिधियों ने एक स्वर में नशा मुक्त ऊना अभियान को समय की जरूरत बताया और इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का प्रण लिया। बैठक में चर्चा करते हुए नशा मुक्त ऊना अभियान के समन्वयक जयेंदर हीर ने आह्वान किया कि नशा मुक्त ऊना अभियान की सफलता के लिए औद्योगिक संस्थानों का साथ महत्वपूर्ण है।
बैठक के बाद औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन कपूर ने बताया कि उद्योगपति इंटक, सीटू एवं भारतीय मजदूर संघ के साथ मिलकर नशा मुक्त ऊना अभियान को आगे बढ़ाएंगे। इससे परिणाम और भी बेहतर आएंगे। इस अवसर पर सुशील, हिमांशु, सुरेश भारद्वाज, राजेश कुमार, जसवीर सिंह, राजेश शर्मा, नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम के मुख्य समन्वयक विजय कुमार, दीप शिखा शर्मा और सतपाल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
-- --
आज खास में जोड़े...
क्रिकेट प्रतियोगिता - सदा शिव ध्यूसंर महादेव क्लब की तरफ से दोस्त राजेंद्र सिंह व अभिषेक राणा की याद में बही में क्रिकेट प्रतियोगिता सुबह 9:00 बजे से।