{"_id":"625077737b25923e413ef319","slug":"una-news-himachal-news-admission-started-in-himotkarsh-training-center-una-news-sml4051155128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्था में प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्था में प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
ऊना। समाजसेवी संस्था हिमोत्कर्ष परिषद के जिला मुख्यालय पर रोटरी गली में स्थापित संयुक्ता चौधरी वुमन ट्रेनिंग सेंटर में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
संस्थान में नए शैक्षणिक सत्र से कटिंग-टेलरिंग व ड्रेस मेकिंग, फैशन डिजाइन के अलावा कंप्यूटर एप्लीकेशन व ब्यूटी कल्चर ट्रेडस के हाबी कोर्स में भी प्रवेश दिया जा रहा है। संस्थान में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दाखिला दिया जा रहा है।
प्रदेश सरकार के कौशल विकास भत्ता योजना के तहत कटिंग-टेलरिंग का एक साल का कोर्स भी सेंटर में संचालित किया जा रहा है।
संस्थान के प्राचार्य नरेश सैणी ने कहा कि हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण केंद्र में पहली मई से कंप्यूटर व ब्यूटी कल्चर के नए कोर्स शुरू किए जा रहे है। इसमें एक वर्ष व छह माह के विशेष हाबी कोर्स करवाए जाएंगे। इसके अलावा मई माह में कटिंग-टेलरिंग व ड्रेस मेकिंग तथा फैशन डिजाइन के हाबी कोर्स का नया बैच भी शुरू होगा। उन्होंने बताया कि संस्थान में नए कोर्स में प्रवेश को लेकर छात्राओं में भारी उत्साह है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद ने कटिंग टेलरिंग ट्रेड को अपनी आजीविका के रूप में अपनाने की इच्छुक विधवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने के लिए विशेष बैच शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 25 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किए है।