फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news himachal news accused of rapping minor girl

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप

Fri, 16 Sep 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
una news himachal news accused of rapping minor girl
ऊना। हरोली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने महिला थाना ऊना में शिकायत दी है।
विज्ञापन

चार युवकों पर योजना बनाकर वीडियो बनाने व धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की उम्र 16 और 17 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जुलाई में स्कूल की छुट्टियां थी और घर पर थी। गांव के एक सहपाठी ने छुट्टियों का काम करने के लिए कॉपी की मांग कर उसे अपने घर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर पहले से तीन युवक मौजूद थे। पीड़िता ने बताया कि एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि अन्य युवकों ने वीडियो बना लिया।
कुछ दिन बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर से गलत काम करने की बात कही। धमकियों से तंग आकर छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed