फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, earth quake, people, student. run, outside,

Una News: जिले में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

Tue, 13 Jun 2023 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
una news, earth quake, people, student. run, outside,
ऊना। जिले में मंगलवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे भवनों के भीतर जरूरी कार्य निपटा रहे लोग बचाव के लिए बाहर खुले स्थान पर भागकर पहुंचे। वहीं शिक्षण संस्थानों में भी विद्यार्थी और अध्यापक खुले मैदान में पहुंच गए। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कई जगह तो भूकंप आते ही आपात स्थिति के हूटर बजाए गए और लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। गनीमत रही कि भूकंप से जिले में अभी तक किसी तरह से नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को 1:33 बजे झटके जिलेभर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 रिकॉर्ड की गई। इससे क्षेत्र में जोर का झटका महसूस किया गया। करीब तीन से चार सेकंड के लिए आए भूकंप के झटके लगभग हर शख्स ने महसूस किए। इस दौरान स्कूल-कॉलेज, अस्पताल और दुकानों सहित अन्य स्थानों में लोग भवनों से तुरंत बाहर की ओर भागे। दौलतपुर चौक स्कूल में बच्चे और स्कूल स्टाफ भी भूकंप आने का आभार होते ही बचाव के लिए मैदान में पहुंच गए। वहीं, बसाल स्कूल में आपातकाल हूटर बजाकर बच्चों को कक्षाओं से बाहर निकाला गया। हालांकि कुछ क्षण में झटके बंद से लोगों ने राहत की सांस ली। सूचना के मुताबिक चिंतपूर्णी, हरोली, दौलतपुर चौक समेत अन्य जगहों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। होटल व्यवसायी संजीव रत्न, ऊना क्षेत्र से जीवन कुमार, संजय शर्मा, विपिन कुमार, सतीश कुमार, यशपाल, उत्सव शर्मा ने बताया कि भूकंप के तेज झटके आना चिंता का विषय है। बीते साल भी ऐसे झटके महसूस किए गए। उन्होंने कहा कि मंगलवार को आया भूकंप कुछ क्षण के लिए रहा, लेकिन अगर कुछ देर ओ रह जाता तो नुकसान हो सकता था। कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि जिले में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। प्रशासन के पास भूकंप से नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed