फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, doctor, protest, npa, una, health news,

चिकित्सकों की नई पौध की लड़ाई है एनपीए : डॉ राहुल कतना

Tue, 30 May 2023 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
una news, doctor, protest, npa, una, health news,
ऊना अस्पताल के सभागार में स्थानीय चिकित्सकों ने की बैठक, सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर जिला ऊना में चिकित्सकों की पेन डाउन हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। एसोसिएशन की जिला इकाई के नेतृत्व में जिलेभर के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों ने सुबह 9:30 बजे से सुबह 11:00 बजे तक काम का बहिष्कार किया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में कलम छोड़कर हड़ताल के समय चिकित्सक एकत्रित हुए और रणनीति को लेकर बैठक की गई। इसमें सभी ने एकजुट होकर प्रदेश सरकार से चिकित्सकों के एनपीए को बहाल करने की मांग की। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ राहुल कतना, महासचिव डॉ. पियूष नंदा, सदस्य विकास चौहान ने बताया कि प्रदेश एसोसिएशन के आह्वान पेन डाउन हड़ताल की जा रही है। इसमें डॉक्टर काली पट्टियां बांधकर मरीजों की जांच कर रहे हैं। प्रदेश सरकार से शांतिपूर्वक विरोध जताया जा रहा है।


सरकार ने इस वित्तीय वर्ष से चिकित्सकों के नॉन प्रैक्टिस अलाउंस (एनपीए) बंद करने का निर्णय लिया है। इससे चिकित्सकों की आगामी पौध को बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा। वर्तमान में प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के तहत तैनात चिकित्सकों के अधिकारों के हनन करने की मंशा भी सरकार की नजर आ रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। सरकार इस निर्णय को वापस ले। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर चिकित्सक मॉस कैजुअल लीव पर जाएंगे। प्रदेश एसोसिएशन के आदेशानुसार इस आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। एनपीए को लेकर सरकार अपने निर्णय काे वापस ले और इसे बदले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed