{"_id":"64651ba197c978dee7050958","slug":"una-news-deadbody-found-in-duhal-batwalana-una-news-c-19-1-155560-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: डूहल बटवालां में खेतों में मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: डूहल बटवालां में खेतों में मिला व्यक्ति का शव
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। क्षेत्र के डूहल बटवालां में बुधवार सुबह पंचायत घर से दो सौ मीटर दूर खेतों में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त कर्मचंद वार्ड नंबर तीन धलवाड़ी का रहने वाला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चला पाएगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार दोपहर 12:00 बजे के घटनास्थल पर धर्मशाला से आई आरएफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। इस दौरान डीएसपी अंब वसुधा सूद भी मौजूद रहीं। पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाकर उनके बयान कमलबद्ध कर लिए हैं। परिजनों की माने तो मृतक दिहाड़ी लगाने का काम करता था और सोमवार सुबह से ही घर से गायब था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को डूहल बटवलां में खेतों में गोबर फेंकने जा रहे व्यक्ति ने शव को देखा। उन्होंने इसकी सूचना पंचायत को दी।
पंचायत के उपप्रधान आशीष शर्मा ने पुलिस को मामले के बारे में जानकारी दी। इसके बाद चिंतपूर्णी पुलिस थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि व्यक्ति की मौत को करीब 48 घंटे हो चुके हैं। इसको देखते हुए धर्मशाला से आरएफएसएल की टीम को बुलाया गया। शव की शिनाख्त आधारकार्ड हो पाई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। पुलिस हर पहलु को लेकर जांच कर रही है।
-वसुधा सूद, डीएसपी, अंब।