फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, crime, news, theft, daultpur,

Una News: ग्रिल उखाड़कर जोह में एक लाख नकदी और गहने चोरी

Tue, 04 Apr 2023 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
una news, crime, news, theft, daultpur,
दौलतपुर चौक (ऊना)। जोह गांव के तहत वार्ड नंबर तीन बेह में अज्ञात चोरों ने खिड़की की ग्रिल उखाड़कर घर से एक लाख रुपये नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया है। घटना के समय मकान मालिक निजी कार्य के चलते दिल्ली गए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित होशियार सिंह पुत्र स्वर्गीय सेवा सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली गए थे। जब वे वापस लौटे तो घर के दो कमरों का सामान बिखरा हुआ था जबकि अलमारियों के ताले टूटे पाए गए। उन्होंने बताया कि चोर पहले कमरे में खिड़की की ग्रिल उखाड़कर दाखिल हुए।
विज्ञापन


यहां अलमारी में मंदिर निर्माण के लिए रखी गई, करीब एक लाख रुपये से अधिक की नकदी चुराकर ले गए। जबकि दूसरे कमरे से चोर रोशनदान उखाड़कर दाखिल हुए। यहां से उन्होंने सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना का स्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जिले में लगातार चोरी की वारदातें जिलावासियों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। सिलसिलेवार चोरियों में पुलिस के हाथ भी शातिरों तक अभी नहीं पहुंचे हैं। खास बात यह है कि ज्यादातर घटनाओं में एक खास तरीके से खिड़की की ग्रिल काटकर या उखाड़कर ही वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। इससे आशंका है कि क्षेत्र में चोर गिरोह सक्रिय हो जो कि लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। बीते दिनों बहडाला, चिंतपूर्णी क्षेत्र के नजदीकी कालू दी बड़, शीतला माता मंदिर के पास भी चोरी और लूटपाट की की बड़ी वारदातों से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। अब चोरों ने दौलतपुर क्षेत्र के जोह में घर को निशाना बनाते हुए अपने मनसूबों को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस के लिए चोरी की घटनाओं को सुलझाना चुनौती बना हुआ है।
इनसेट
जोह क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के संबंध में पुलिस ने घटनास्थल का जायजा ले लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।
-डॉ वसुदा सूद, डीएसपी अंब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed